#01. साइकोलॉजी के अनुसार, कोई भी व्यक्ति हमेशा व्यस्त नहीं होता, यह सिर्फ इस बात पर निर्भर करता है कि उस इंसान की प्राथमिकता सुची में आप किस नंबर पर हैं।
#02. ह्यूमन साइकोलॉजी के अनुसार जो लोग ज्यादातर दूसरों की बुराई या आलोचना करते रहते हैं, उनके अन्दर आत्म-सम्मान की कमी होती हैं।
#03. साइकोलॉजी के अनुसार, जो लोग आशावादी होते है, वे लोग निराशावादी लोगो से अधिक समय तक जीवित रहते हैं।
#04. साइकोलॉजी कहता है कि कई बार सामने वाला इंसान आपकी बात का इसलिए भी जबाब नहीं देता है, क्योंकि उसे लगता है कि आप उसे समझने के लायक नहीं हैं।
#05. यदि कोई इंसान किसी के बारे में सबसे ज्यादा बात (अच्छाई या बुराई ) करता है तो इसका मतलब है वो उस इंसान उससे प्रभावित हैं।
#06. एक रिसर्च से पता चलता है कि जो लोग बात-बात पर गाली देते है, वो दोस्तों के प्रति अधिक वफादार और ईमानदार होते हैं।
#07. साइकोलॉजी के अनुसार, समझदार इंसान जब रिश्ते निभाना बंद कर दे तो समझ लेना की उसके आत्म सम्मान को कहीं ना कहीं ठेस जरूर पहुंची हैं।
#08. आपको जानकर हैरानी होगी कि लड़कियों को गंदी बातें करना उतना ही अच्छा लगता है, जितना की लड़कों को लगता हैं।
#09. जो व्यक्ति पब्लिक या अकेले में डांस करता है वह व्यक्ति काफी सकारात्मक और आकर्षक लगता हैं।
#10. 18 से 33 साल की उम्र के व्यक्ति सबसे ज्यादा तनाव में रहते है तथा इस उम्र के बाद धीरे-धीरे तनाव कम होता जाता हैं।
#11. साइकोलॉजी के अनुसार जो लोग दूसरों को खुश रखने की कोशिश करते है वे अक्सर खुद ही अकेले पड़ जाते हैं।
#12. मनोविज्ञान के अनुसार आप खुद को शीशे में देखते समय जितने अच्छे लगते है वास्तव में दूसरो को आप उससे 3 गुना अच्छे लगते हैं।
#13. आपको जानकर हैरानी होगी कि अगर आप किसी के बारे में सच बोलना चाहते हो तो आपको लेट नाइट में बात करनी चाहिए।
#14. चॉकलेट खाने की लत और ऑनलाइन शॉपिंग करने की लत स्मोकिंग, ड्रग्स और सेक्स की लत से भी खतरनाक होती हैं।
#15. एक रिसर्च के अनुसार यदि आप किसी व्यक्ति को अपने मन से नहीं निकाल पा रहे है तो समझ जाइए कि सामने वाला व्यक्ति भी आपको अपने मन से नहीं निकाल पा रहा हैं।
#16. कोई आपकी बातों में रुचि ले रहा है या नहीं, यह जांचने के लिए अपने हाथ बांध लीजिए, अगर सामने वाला भी अपने हाथ बांध ले तो वह भी बातचीत में रुचि ले रहा हैं।
#17. पुरुष युवा औरत के सौंदर्य के प्रति आकर्षित होते है और महिलाएं पुरुष के स्टेट्स की ओर आकर्षित होती हैं।
#18. एक रिसर्च में कहा गया है कि लड़कियां ना सिर्फ पहले लड़कों से बात करने की शुरुआत करती है बल्कि बातों-बातों में काफी फ्लर्ट भी कर लेती हैं।
#19. मनोवैज्ञानिक के अनुसार जब आप दुःखी होते या रोते हो तो आपको उस व्यक्ति का चेहरा सबसे पहले याद आता है जिससे आप सबसे अधिक प्यार करते हो।
#20. व्यस्त लोग ज्यादा प्रसन्न होते है क्योंकि ये उन्हें जीवन के नकारात्मक पहलुओं (Negative aspects) के बारे में सोचने का टाइम नहीं देता हैं।
#21. साइकोलॉजी कहता है कि यदि आपका लिखावट जितना बड़ा होगा, आप उतना ही ज्यादा किसी से अच्छा बात कर पाते हैं।
#22. साइकोलॉजी कहता है कि आप जिन लोगों के साथ रहते हो, आपकी सोच और काम करने की क्षमता उनके जैसे ही हो जाता हैं। इसीलिए दोस्त ऐसे बनाओ जो आपको अच्छे काम करने के लिए उत्साहित करें।
#23. साइकोलॉजी के अनुसार हमारे रिश्ते उस वक्त ज्यादा मजबूत हो जाते है जब हम सामने वाले इंसान की गलतियों को माफ करने लगते है और उसकी इज्जत करने लगते हैं।
#24. साइकोलॉजी कहता है कि अगर आप किसी भी व्यक्ति को ज्यादा सुधारना चाहोगे तो वह आपका दुश्मन बन जायेगा।
#25. साइकोलॉजी कहता है कि तेज बुद्धि और उच्च बुद्धि स्तर वाले लोग रात को देर से सोने की संभावना रखते हैं।
#26. साईकोलोजी के अनुसार प्यार में पड़ने के बाद इंसान अपने काम पर पूरी तरह से फोकस नहीं कर पाते है जिससे उसके कार्य करने की क्षमता धीरे-धीरे कम हो जाती हैं।
#27. जो लोग आसानी से शरमा जाते है वे आमतौर पर अन्य लोगों की तुलना में अधिक उदार और विश्वसनीय होते हैं।
#28. साइकोलॉजी कहता है कि जब आप किसी को दिल से पसंद करते है, तो उसके सामने झूठ बोलना लगभग असंभव हो जाता हैं।
#29. मनोविज्ञान के अनुसार जब कोई लड़की या लड़का आपसे ज्यादा सवाल करता है तो इसका मतलब है कि वो आप मे ज्यादा इच्छुक (Interested) हैं।
#30. माफी मांगना हमेशा ये तय नहीं करता कि आप गलत हो और सामने वाला ठीक है, बल्कि इससे यह पता चलता है कि आपके लिए आपकी EGO से ज्यादा संबंध मायने रखते हैं।

Social Media